Rajasthan State Udaipur

“लेकसिटी राखी फेस्ट” के दूसरे रविवार को हुआ ‘सुरीले सिंगिंग कंपटीशन’, देवर्चित नागर एवं रूजेन हसन (जूनियर) कुशाग्र चतुर्वेदी (सीनियर) एवं भारती डीरा (सुपर सीनियर) बने विजेता

7 जुलाई 2025 उदयपुर । लेकसिटी मॉल एवं बंधन टैलेंट स्टूडियो के संयुक्त तत्वाधान में रविवार 6 जुलाई को लेकसिटी मॉल में “लेकसिटी राखी फेस्ट” के अंतर्गत ” सुरीले सिंगिंग कंपटीशन” आयोजित किया गया। इस कंपटीशन के लिए उदयपुर से 40 प्रतिभागियों को चुना गया, जिसमें से चयनित 30 प्रतिभागियों ने अपने गाने की प्रस्तुति दी। इस कंपटीशन में जूनियर वर्ग से देवर्चित नागर एवं रूजेन हसन ने प्रथम स्थान, सृष्टि मलिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में कुशाग्र चतुर्वेदी ने प्रथम स्थान एवं दानिश हसन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुपर सीनियर वर्ग से भारती डीरा ने प्रथम स्थान एवं सुनीता जटिया व नारायण लाल सालवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बंधन टीवी भारत की ओनर गरिमा माथुर, श्रीमती पूनम पालीवाल, एंकर नितिन दशोरा, श्रीमान सूर्यप्रकाश सुहालका, श्रीमती कृष्णा नागारची और खुशी ने प्रतिभागियों के सुर, लय एवं ताल के आधार पर जजमेंट दिया।

गेम जोन से अमित चौधरी, पैंटालून से आतिफ खान, लेकसिटी मॉल से राहुल शर्मा, एस.के कास्टिंग एजेंसी से सुरेश नागारची अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
सभी अतिथियों एवं जजेज़ द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
अदिति स्टोर्स की तरफ से सभी बच्चों के लिए मेडल एवं विजेताओं को ट्राफी व मेडल देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
बंधन टैलेंट स्टूडियो एवं बंधन टीवी भारत की टीम से आंचल राठौड़, हेमंत नाथ एवं ऋषि वैष्णव का विशिष्ट योगदान रहा।
कार्यक्रम में मंच संचालन कुणाल वैष्णव एवं संगीता गुजराती द्वारा किया गया।
लेकसिटी मॉल के मैनेजर राहुल शर्मा जी ने बताया कि “लेकसिटी राखी फेस्ट” के अंतर्गत उदयपुर की जनता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी श्रृंखला में आने वाले 12 व 13 जुलाई शनिवार एवं रविवार को “ओपन स्टेज” का आयोजन किया जाएगा‌ जिसमें सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, स्टैंडअप-कॉमेडी, मिमिक्री, शायरी, म्यूजिकल योग, स्वरचित कविता आदि सभी का शौक रखने वाले सभी वर्ग के प्रतियोगी भाग ले सकते हैं। इसी के साथ लेक सिटी मॉल से 599/- की खरीद पर गिफ्ट वाउचर प्राप्त करने का सुनहरा मौका लेकसिटी मॉल आपके लिए लेकर आया है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपए के गिफ्ट वाउचर द्वितीय पुरस्कार 5,100 के गिफ्ट वाउचर एवं तृतीय पुरस्कार 2,100 के गिफ्ट वाउचर रहेंगे। इसी के साथ लेक सिटी मॉल के द्वितीय फ्लोर पर मात्र 6999/- में आप अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं। जिसमें आपको अपने प्रोडक्ट्स का एक बेहतरीन डिस्प्ले कर सकते हैं साथ ही साथ टारगेटेड ऑडियंस तक आपको पहुंचने में मदद भी मिलती है।

लेकसिटी मॉल के इवेंट को-ऑर्डिनेटर एवं बंधन टैलेंट स्टूडियो के ऑनर नितिन दशोरा ने बताया कि लेकसिटी मॉल में उदयपुर की जनता के लिए डांसिंग, सिंगिंग, योगा, एरोबिक्स, जुंबा, एंकरिंग, ड्राइंग, मेहंदी, टैटू मेकिंग, एक्टिंग, मेकअप, इवेंट मैनेजमेंट, मूवी मेकिंग, डिजिटल मार्केटिंग आदि की क्लासेस लगाई जा रही है। 10 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक फ्री आरंभ वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। जिसमें आपके हुनर को एवं प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा मौका बंधन टैलेंट स्टूडियो आपके लिए लेकर आया है।
यह सभी कार्यक्रम बंधन वेडिंग एंड इवेंट टीम द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें मीडिया पार्टनर बंधन टीवी भारत, अगम्य मीडिया, उदयपुर न्यूज़ एवं टुडे न्यूज़ राजस्थान है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *