Health Madhya Pradesh Maharashtra New Delhi Rajasthan State

कोरोना देश-दुनिया में LIVE:मध्य प्रदेश में विदेश से लौटे 8 लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि; 6 ठीक होकर घर जा चुके

मध्यप्रदेश में ओमिक्रॉन के 8 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। सभी मरीज इंदौर के हैं। इनमें से 6 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 2 अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कि इंदौर में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

इनके टेस्ट सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए थे। सैंपल की जांच में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई। संक्रमितों में सर्दी-खांसी के लक्षण भी नहीं देखे गए हैं।

अन्य प्रमुख अपडेट्स…
कर्नाटक में 28 दिसंबर से 10 दिनों तक के लिए नाइट कर्फ्यू; CM की मीटिंग के बाद हुआ फैसला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बेंगलुरु में कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। रविवार को हुई इस बैठक में कई फैसले लिए गए। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने बताया कि राज्य में 28 दिसंबर से 10 दिनों तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह रात 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा।

राज्य में धारा 144 भी लगा दी गई है। वहीं होटल, पब और रेस्टोरेंट जैसी जगहों पर क्षमता के 50% लोगों को ही मौजूद रहने की अनुमति दी गई है।

देश में ओमिक्रॉन के कुल 469 केस; महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन संक्रमित
देश में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है। महाराष्ट्र (108) और दिल्ली (79) में अब तक ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक ओमिक्रॉन के 130 पेशेंट ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 6,987 नए मामले दर्ज किए गए और कोरोना से 162 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 98.40% है।

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 41 केस:इंदौर और भोपाल बने हॉटस्पॉट; भोपाल में 6 साल का बच्चा मिला संक्रमित

मध्य प्रदेश में 24 घंटे में प्रदेश में 41 केस आए हैं। प्रदेश में इंदौर और भोपाल कोरोना के हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इन दोनों शहरों में डबल डिजिट में कोरोना मरीज आए हैं। इंदौर में 19 पॉजिटिव के साथ सबसे ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसके बाद भोपाल में 11 मरीज मिले हैं। इसमें एक 6 साल का बच्चा भी शामिल हैं।

प्रदेश में अभी 252 एक्टिव केस हैं। इसमें से अकेले इंदौर में ही आधे केस हैं। प्रदेश में 25 दिनों में 511 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा इंदौर 206 और भोपाल में 187 शामिल हैं। भोपाल में अभी 71 एक्टिव केस है

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *