Rajasthan State Udaipur

ओलावृष्टि से फसल खराबे के उचित मुआवजे की मांग, भाजपा किसान मोर्चा प्रदर्शन

कस्बे के कोर्ट चौराहे पर एकत्रित भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से खराब हुई रबी की फ़सल खराबे के उचित मुआवजे की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेसनीत गहलोत सरकार से फसलों की शीघ्र जिंसवार करवा उचित मुआवजे की घोषणा करने की पुरजोर मांग की है। सांकेतिक धरना-प्रदर्शन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा किसान मोर्चा जिला संयोजक रतन लाल गुर्जर व भाजपा झाड़ोल मण्डल अध्यक्ष निलमराज पुरोहित के नेतृत्व में उपखंड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि ओलावृष्टि से क्षेत्र के अधिकांश किसानों की रबी फसल में खूब खराबा हुआ है। इससे क्षेत्र का गरीब किसान मायूस है।अभी तक राज्य सरकार ने अभी तक उचित मुआवजे या राहत पैकेज की कोई घोषणा नहीं की है। यदि राज्य सरकार समय रहते किसानों को राहत नहीं देती है तो भाजपा किसान मोर्चा क्षेत्र के आम किसानों के साथ राज्य सरकार के खिलाफ आन्दोलन करेगा।

भाजपा ओगणा मण्डल संयोजक तख्त सिंह सोलंकी, किसान मोर्चा जिलामंत्री मोहनलाल पटेल, किसान मोर्चा ओगणा मण्डल अध्यक्ष केशर सिंह, झाड़ोल मण्डल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पूर्बिया, जिपस धुलाराम भगोरा, एसटी मोर्चा अध्यक्ष मंगलाराम, ओबीसी अध्यक्ष गोपाल तेली, पंसस सविता देवी, पुष्पादेवी तेली, प्रकाश तेली, यशपाल सिंह राठौड़ व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *